सोना-चांदी: सोना 8,660 और चांदी 15,000 सस्ती, जानिए 2027 तक कहां पहुंचेंगे दाम

0
20261115_131155
Spread the love

सोना- चांदी: भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी उठापटक के बीच रविवार, 15 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई। हालांकि, यदि पिछले 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो खरीदारों के लिए यह राहत भरा दौर रहा है। त्योहारी मांग कमजोर पड़ने और वैश्विक बाजारों के दबाव के चलते इन कीमती धातुओं के भाव धड़ाम हुए हैं। इस अवधि में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹8,660 और 22 कैरेट सोना ₹7,950 सस्ता हो चुका है, जबकि एक किलो चांदी की चमक फीकी पड़ते हुए इसके दाम ₹15,000 तक गिर गए हैं।

​लगातार चार दिन टूटे सोने के भाव

​बीते 10 दिनों के कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में पांच बार गिरावट दर्ज की गई। खासकर 10 से 13 नवंबर के बीच लगातार चार सत्रों तक बाजार लगातार नीचे लुढ़कता चला गया। जानकारों के मुताबिक, दिवाली के बाद घरेलू बाजार में खुदरा मांग में आई सुस्ती और अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर मिले नकारात्मक संकेतों ने सोने पर तगड़ा दबाव बनाया है। खास बात यह है कि चांदी में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिला है।

See also  Usd: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 94.71 पर बंद

​डॉलर की मजबूती और अमेरिकी यील्ड ने बढ़ाई मुश्किलें

​कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक समीकरणों ने इस गिरावट में अहम भूमिका निभाई है।मिली जानकारी के अनुसार वैश्विक बाजार में कमजोरी और त्योहारी सीजन के तुरंत बाद मांग घटने से घरेलू कीमतें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कूटनीतिक बयानों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से भी सोने में मुनाफावसूली और बिकवाली तेज हुई है।

 

​लंबी अवधि का बड़ा अनुमान: 2027 तक क्या होगा हाल?

​भले ही शॉर्ट-टर्म में कीमतें नीचे आई हों, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक्सपर्ट्स की राय बेहद उत्साहजनक है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में कीमतें डॉलर के मूवमेंट, कच्चे तेल के भाव और प्रमुख देशों के केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों  पर निर्भर करेंगी।

See also  Rewa news: कार बाजार में धोखाधड़ी का आरोप, पीड़िता ने जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post