Crime: खून से सनी दास्तां: रूम पार्टनर के साथ कमरे में मिली शादीशुदा प्रेमिका, देखते ही आगबबूला हुआ प्रेमी और बहन के सामने ही…

0
20261115_125744
Spread the love

Crime: up के गाजियाबाद में  दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इश्क का अंजाम खौफनाक मौत पर आकर खत्म हुआ। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में सोमवार रात एक आशिक ने गुस्से में इस कदर आपा खोया कि उसने अपनी ही शादीशुदा प्रेमिका के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। सबसे खौफनाक पहलू यह है कि यह खूनी खेल मृतका की सगी बहन के ठीक सामने खेला गया।

Crime: फेसबुक की दोस्ती और किराए का कमरा बना कत्लगाह

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान बुलंदशहर के मलकपुर निवासी 28 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है, जो अपने पति प्रमोद और तीन मासूम बच्चों के साथ इसी कॉलोनी में किराए पर रहती थी। वहीं, आरोपी की पहचान बुलंदशहर के ही शेखपुर गढ़वा गांव निवासी 33 वर्षीय पिंटू के तौर पर हुई है।

करीब पांच महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी थी, जो धीरे-धीरे गहरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। शातिर पिंटू ने अपनी प्रेमिका से बेरोक-टोक मिलने के नापाक इरादे से ही अपने दोस्त आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी (22) के साथ नाईपुरा कॉलोनी में एक कमरा किराए पर लिया था।

See also  Rewa news: सांसद आवास के बाहर बबाल , बयान पर भड़का कांग्रेस किसान मोर्चा, चलीं वाटर कैनन और आंसू गैस

Crime: पति के गांव जाने का फायदा उठाकर पहुंची थी प्रेमिका

दिवाली के मौके पर पिंकी का पति प्रमोद अपने पैतृक गांव गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर सोमवार शाम पिंकी अपनी बहन को साथ लेकर पिंटू के किराए के कमरे पर जा पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक, उस वक्त कमरे के अंदर पिंटू का रूम पार्टनर मौजूद था। कुछ ही देर में जब पिंटू वहां पहुंचा और उसने अपनी प्रेमिका को कमरे में दूसरे युवक के साथ देखा, तो उसका शक और गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच गाली-गलौज और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

Crime: बहन बाहर चीखती रही, अंदरवान ने उतार दिया मौत के घाट

विवाद इस कदर खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया कि गुस्से से पागल पिंटू ने कमरे में पड़ी एक ईंट उठाई और पिंकी के सिर पर एक के बाद एक कई जोरदार वार कर दिए। ताबड़तोड़ हमलों से लहूलुहान होकर पिंकी वहीं फर्श पर ढेर हो गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

See also  Madhyapradesh: ठेले की जगह को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव में उतरी महिला ने बर्तन से किया हमला

वारदात के वक्त पिंकी की बहन कमरे के बाहर ही मौजूद थी। अंदर से आई चीख-पुकार सुनकर जब वह भागी-दौड़ी भीतर पहुंची, तो उसकी आंखें फटी रह गईं—सामने उसकी बहन खून के तालाब में तड़प रही थी।

Crime: शोर मचाया तो भागने लगे आरोपी, भीड़ ने दबोचा

बहन के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। माहौल भांपकर आरोपी पिंटू अपना बैग लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन मुस्तैद पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी और उसके साथी को मौके पर ही खदेड़ लिया। मुख्य आरोपी पिंटू को धर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post