NDPS एक्ट की धारा 8,21,22 एवं 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम में बनाए गए आरोपी रामदरश पटेल को न्यायालय ने किया दोषमुक्त

NDPS पुलिस कहानी के अनुसार, दिनांक 09.12.2020 को रात 08:00 बजे थाना हनुमना में पदस्थ उप निरीक्षक गौरव नेमा को मुखबिर सूचना मिली कि रामदरश पटेल हनुमना बिजली ऑफिस के सामने अपनी दुकान में अवैध रूप से नशीली कफ सिरप रखकर बिक्री कर रहा है, जिसमें वह अपने स्टाफ के साथ मुखबिर के बताएं स्थान पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति मिला नाम एवं पता पूछने पर अपना नाम रामदरश पटेल होना बताया, जिसे मुखबिर सूचना की जानकारी देकर उसकी दुकान की तलाशी ली गई जहां एक थैले में 40 शीशी नशीली कफ सिरप पाई गई, जिसे मौके पर जप्त कर अन्य कार्यवाही पूरी की गई तथा नशीली कफ सिरप एवं आरोपी को थाना लाया गया तथा उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 398/20 अंतर्गत धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गई तथा आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट रीवा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया। जप्तशुदा मादक पदार्थ को ड्रग लैबोरेट्री भोपाल भेज कर इसका परीक्षण कराया गया तथा पुलिस द्वारा विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया, जहां अभियोजन द्वारा गौरव नेमा सहित अन्य गवाहों की साक्ष्य कराई गई, जिनका आरोपी के अधिवक्ता द्वारा प्रतिपरीक्षण किया गया तथा न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों के अंतिम तर्क श्रवण किए गए, जिसमें आरोपी के अधिवक्ता द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालयों के विशेष निर्णयों को प्रस्तुत कर उनका हवाला दिया गया। इसके उपरांत माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट रीवा ने यह पाया कि अभियोजन द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का कठोरता से अनुपालन नहीं किया गया तथा अपनी कार्यवाही को संदेह से परे प्रमाणित करने में असफल रहा है एवं न्यायालय द्वारा अभियोजन के मामले को संदेहास्पद मानते हुए आरोपी रामदरश पटेल को दोषमुक्त किया गया।
