Rewa news: रीवा में सिरमौर चौक और IG दफ़्तर के सामने अमहिया पुलिस एक्टिव: थाना प्रभारी मनोज गौतम ने कॉम्बिंग गश्त कर असामाजिक तत्वों को खदेड़ा

Rewa news: रीवा शहर की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम नागरिकों में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए अमहिया थाना पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। गुरुवार की शाम अमहिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम अपने पूरे दलबल के साथ अचानक सिरमौर चौराहे पर उतरे और इलाके में सघन कॉम्बिं गश्त की। इस अचानक हुई पुलिसिया कार्रवाई से चौराहे और आसपास बेवजह हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों में भगदड़ मच गई।
Rewa news: IG कार्यालय के सामने लगता था जमावड़ा
उल्लेखनीय है कि शहर के अति-संवेदनशील वीआईपी क्षेत्र यानी आईजी कार्यालय के सामने पिछले कुछ समय से शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा था। बिना किसी काम के गुटबाजी कर खड़े होने और सार्वजनिक शांति प्रभावित करने की शिकायतें लगातार पुलिस तक पहुँच रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोज गौतम को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कमान संभाली।

Rewa news: शाम ढलते ही सघन चेकिंग, पुलिस की पैनी नजर
थाना प्रभारी मनोज गौतम खुद पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। सिरमौर चौराहे से लेकर आईजी कार्यालय और आसपास के प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बेवजह भीड़ लगाने वालों को सख्त हिदायत देकर खदेड़ा जा रहा है, वहीं संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की जा रही है
Rewa news: असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा
थाना प्रभारी अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर की शांति, सुरक्षा और माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर अकारण जमावड़ा लगाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस तत्परता और निरंतर मुस्तैदी से जहां एक ओर असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त हुए हैं, वहीं स्थानीय व्यापारियों, महिलाओं और आम राहगीरों ने पुलिस की कार्रवाई के बाद राहत की सांस ली है ।
