Rewa news: वैश्य महासम्मेलन रीवा द्वारा निशक्त कन्या छात्रावास, घोघर में भव्य कन्या पूजन, कन्या भोज एवं उपहार वितरण कार्यक्रम संपन्न

0
IMG-20261017-WA0040
Spread the love

Rewa news: रीवा। वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई रीवा के तत्वावधान में घोघर स्थित निशक्त कन्या छात्रावास में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ विधि-विधानपूर्वक भव्य कन्या पूजन, कन्या भोज एवं उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं के प्रति सम्मान, स्नेह एवं सेवा भाव को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्री बंसीलाल साहू ने बताया कि यह आयोजन वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री श्री अतुल जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया तथा स्नेह और सम्मान के प्रतीक स्वरूप उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर छात्रावास का वातावरण श्रद्धा, आत्मीयता और प्रसन्नता से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्री बंसीलाल साहू ने की।

 

इस गरिमामयी आयोजन में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता, संभागीय युवा अध्यक्ष श्री सुमित गुप्ता, संभागीय महिला प्रभारी श्रीमती गायत्री गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कमलेश अग्रवाल, जिला प्रभारी श्री संजीव गुप्ता, महिला इकाई जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम चौरसिया, नगर अध्यक्ष श्री लवकुश गुप्ता, श्रीमती साधना गुप्ता, जिला प्रभारी श्री संजय गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता, श्री उपदेश पंसारी, श्री रमेश साहू सहित वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सरोज सोनी, श्री कन्हैया गुप्ता, श्री शिव कुमार साहू, श्रीमती लीना साहू, राकेश गुप्ता श्री राजेश साहू, डॉ. मीना गुप्ता, श्रीमती गीता गुप्ता, श्री अतुल अग्रवाल, श्री राजकुमार ताम्रकार, श्री अनिल साहू, श्री सचिन साहू, श्री अंकित साहू, श्री प्रमोद साहू, श्री सुरेश साहू, श्री विनय साहू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता तथा बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई रीवा ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार, समरसता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post