Rewa news: अमहिया पुलिस का सख्त एक्शन: थाना प्रभारी मनोज गौतम ने सिरमौर चौराहा और शराब दुकान के पास चलाया कॉम्बिंग गश्त, शराबी हुड़दंगियों को खदेड़ा

Rewa news: अमर मिश्रा संपादक; रीवा, अमहिया थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक रीवा गुरु करण सिंह के सख्त निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने अपने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के शिल्पी प्लाजा, सिरमौर चौक और संवेदनशील इलाकों में लगातार कॉम्बिंग गश्त और पैदल भ्रमण किया।

Rewa news: प्रमुख स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर
थाना प्रभारी मनोज गौतम ने अमहिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण स्थानों—जैसे आईजी आफिस ,बालाजी, प्रकाश मेडिकल के पास, सिरमौर चौराहा, अटल पार्क और कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम—का लगातार निरीक्षण किया। इन इलाकों में पुलिस बल की मौजूदगी से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है।
Rewa news: शराब प्रेमियों के आतंक से मिली मुक्ति
हाल ही में रीवा शहर के उर्रहट, सिरमौर चौराहा शराब दुकान के आसपास शराब प्रेमियों का आतंक काफी बढ़ गया था। सड़कों पर खुलेआम शराब पीने और हुड़दंग करने के कारण वहां से गुजरने वाली महिलाओं और बच्चियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था
आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मनोज गौतम ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर इन हुड़दंगियों और शराब प्रेमियों को खदेड़ दिया।

Rewa news: शराब दुकान संचालकों को सख्त चेतावनी
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी मनोज गौतम ने शराब दुकान के संचालकों और कर्मचारियों को भी कड़ी हिदायत दी। उन्होंने दुकान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकान के आसपास या बाहर बैठकर शराब पीने की अनुमति बिल्कुल न दी जाए।
सड़कों पर शराब पीने वालों को सख्ती से रोका जाए।
क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही पाई गई तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अमहिया पुलिस की इस सख्त और मुस्तैद कार्रवाई से क्षेत्र के नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है, तथा असामाजिक तत्वों में कड़ा संदेश गया है।

