Rewa news: सत्र न्यायालय रीवा का फैसला: दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में सभी आरोपी दोषमुक्त

0
20261015_204620
Spread the love

Rewa news: रीवा। सत्र न्यायालय रीवा ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने से जुड़े एक मामले में सभी आरोपीगण को दोषमुक्त कर दिया है। पुलिस थाना मनगवा में वर्ष 2023 में मृतिका सुनीता पटेल ने अपने पति और नातेदार की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद आरोपीगण के खिलाफ मनगवा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 498-A के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद इस मामले का विचारण सत्र न्यायालय रीवा द्वारा किया गया। विचारण उपरांत न्यायालय ने सभी आरोपीगण को दोषमुक्त घोषित कर दिया। इस मामले में आरोपीगण आशीष पटेल, अमित पटेल, मानवती पटेल और प्रियंका पटेल की ओर से पैरवी अधिवक्ता राजीव सिंह परिहार (शेरा सिंह) और अधिवक्ता गिरीश पटेल ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post