Rewa mp: फर्जी नाम से आरटीआई लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार न्यायालय के आदेश पर 1 साल पहले हुई थी कार्रवाई

Rewa mp: रीवा फर्जी नाम से आरटीआई लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है करीब 1 साल पहले न्यायालय के आदेश पर उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था तब से आरोपी लगातार फरार चल रहा था यह पूरा मामला थाना सिटी कोतवाली का बताया जा रहा है संजय मिश्रा निवासी घोघर थाना सिटी कोतवाली फर्जी नाम से आरटीआई लगाकर नगर निगम सहित अन्य विभागों से जानकारी लेता था उसने अपने भाई विनय मिश्रा के संबंध में एक आरटीआई लगाई थी जिसकी शिकायत विनय मिश्रा ने थाने में की थी बाद में उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर की न्यायालय के आदेश पर 1 साल पहले आरोपी संजय मिश्रा के खिलाफ सिटी कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था जिसमें आरोपी फरार था सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने स्टाफ के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया उसे फिलहाल न्यायालय में पेश कर दिया गया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
