Rewa news: रोज़ौही न्यूक्लियर पावर प्लांट विवाद पर बोले डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, सभी पहलुओं पर विचार जारी

Rewa news: रीवा सिरमौर क्षेत्र के रोज़ौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बीच उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा है कि परियोजना के फायदे और नुकसान सहित सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। एक निजी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा विरोध कर रहे ग्रामीणों से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने यह बात कही।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रशासन लगातार ग्रामीणों से संपर्क कर रहा है और उन्हें समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक ग्रामीणों की ओर से उनसे सीधे संपर्क नहीं किया गया है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर बातचीत जारी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ पूरे विषय का परीक्षण कर रहे हैं और सभी को भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में समीक्षा प्रक्रिया के बाद ही निर्णय होता है। वहीं, क्षेत्र में न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन और नारेबाजी जारी है, जिससे आगे के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।