Madhyapradesh: ढेकहा नाली निर्माण मामले में हाईकोर्ट के निर्देश, तीन माह में निर्णय ले कलेक्टर

0
Screenshot_20261121_203738
Spread the love

Madhyapradesh: रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित ढेकहा में निर्माणाधीन स्टॉर्म वाटर ड्रेन की गुणवत्ता और मानकों को लेकर दायर जनहित याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रीवा कलेक्टर को 3 महीने के भीतर शिकायत पर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

यह याचिका एडवोकेट अनिल द्वारा हाईकोर्ट जबलपुर में दायर की गई थी। मामले पर 20 नवंबर 2026 को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश भाई कोगजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार पांडे ने पक्ष रखा, जबकि शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता अनुभव जैन उपस्थित रहे।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पक्ष ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 के ढेकहा बनकुइया मोड़ पर एमपीआरडीसी के तहत बन रही नाली के निर्माण में गुणवत्ता व तकनीकी मानकों को लेकर शिकायत करते हुए 21 अक्टूबर 2026 को रीवा कलेक्टर के समक्ष प्रतिवेदन दिया गया था, जिस पर अब तक निर्णय नहीं हुआ है।

See also  Mp news: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में मौत के सौदागर! संजीवनी और प्रार्थना हॉस्पिटल की क्रूरता— 20 मिनट में ठूस दीं टीबी की 14 गोलियां, इंजीनियरिंग छात्र की तड़पा-तड़पा कर हत्या का गम्भीर आरोप

याचिका में स्वतंत्र तकनीकी जांच, सामग्री व नींव की गुणवत्ता की पड़ताल, सुरक्षा इंतजाम और अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने निर्देश दिया है कि कलेक्टर कार्यालय में लंबित अभ्यावेदन पर सक्षम प्राधिकारी याचिकाकर्ता को सुनवाई का अवसर देते हुए आदेश की प्राप्ति से यथासंभव 3 महीने के भीतर निर्णय लें।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं याचिकाकर्ता अनिल द्विवेदी ने कहा कि जनहित के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए और वे सुनवाई में अपने तथ्य रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post