Rewa news: छुहिया घाटी में फिल्मी अंदाज में पुलिस पर फायरिंग, पुलिस कस्टडी से फरार, 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं लगा पुलिस के हाथ

Rewa news: छुहिया घाटी में फिल्मी अंदाज में पुलिस पर फायरिंग: ओडिशा पुलिस कस्टडी से कुख्यात तस्कर आदित्य मिश्रा फरार रीवा से हुआ था गिरफ्तार, रीवा-सीधी मार्ग पर स्थित छुहिया घाटी में बीते देर रात दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। ओडिशा पुलिस की अभिरक्षा में ले जाए जा रहे कुख्यात गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा को छुड़ाने के लिए उसके नकाबपोश साथियों ने रीवा की सीमा पहुचने से पहले ही पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। दो राउंड फायरिंग कर बदमाश पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए। आपको बता दे कि आरोपी को रीवा न्यायालय में पेशी के लिए उड़ीसा पुलिस बाय वाहन लेकर आ रही थी तभी पुलिस वाहन पर हमला हुआ और आदित्य मिश्रा को पुलिस कस्टडी से छुड़ा कर साथी छू हो गए।
6 असलहाधारी पुलिसकर्मियों को नकाबपोश बदमाशों ने घेरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस की टीम कुख्यात तस्कर आदित्य मिश्रा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी। गाड़ी में 6 असलहाधारी पुलिसकर्मी मौजूद थे। जैसे ही पुलिस का वाहन छुहिया घाटी के मोड़ पर पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने वाहन को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम को चकमा देते हुए और डराने की नीयत से 2 राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Rewa news: पुलिस कस्टडी से छुड़ा ले गए गांजा किंग
फायरिंग और अचानक हुए हमले के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस अभिरक्षा से जबरन छुड़ाकर अपने साथ ले भागे।
Rewa news: इलाके में नाकाबंदी, पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही रीवा और सीधी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरी छुहिया घाटी और आसपास के इलाकों में कड़ी नाकाबंदी कर दी गई है। फरार आरोपी आदित्य शुक्ला और हमलावर बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी को फरार हुए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है मगर अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है हालांकि रीवा और सीधी पुलिस कुख्यात गांजा तस्कर का पता लगाने का प्रयास कर रही है ।
