Rewa news: शासकीय हाई स्कूल बांस में अतिथि शिक्षक भर्ती और फर्जी ‘OD’ का मामला: हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे विवेक कुमार चतुर्वेदी

0
Screenshot_20261017_154655
Spread the love

Rewa news: रीवा जिले के मनगवां तहसील अंतर्गत ग्राम नदना थाना बैकुंठपुर निवासी विवेक कुमार चतुर्वेदी ने शासकीय हाई स्कूल बांस में अतिथि शिक्षक पद के लिए आवेदन किया था। उन्होंने इस मामले में व्यापक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका अगला कदम इस मामले को लेकर माननीय उच्च न्यायालय जाने का है।

क्या है पूरा मामला

विवेक कुमार चतुर्वेदी ने बताया की 29 अगस्त 2026 को शासकीय हाई स्कूल बांस में अतिथि शिक्षक पद के लिए प्रक्रिया के दौरान उनके मुकाबले दो उम्मीदवार थे। एक उम्मीदवार ने गेस्ट ज्वाइन कर ली थी, जबकि दूसरे उम्मीदवार का फोन न लगने के कारण मेरिट क्रमांक-1 के आधार पर कुछ समय के लिए उनका चयन हो गया था।
आरोप है कि वहां के प्राचार्य ने उन्हें 3 सितंबर तक ऑनलाइन ज्वाइन नहीं कराया और उस दिन संकुल प्राचार्य व बांस प्राचार्य ने मिलकर 50 किलोमीटर दूर से एक फर्जी अतिथि शिक्षक को बुलाकर अपने संकुल में प्रमाणित करा दिया तथा 5 सितंबर को उसकी ऑनलाइन ज्वाइनिंग करवा दी।

शिकायतों के बाद भी नहीं मिला आश्वासन

विवेक कुमार चतुर्वेदी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, कलेक्टर, कमिश्नर, जिला शिक्षा अधिकारी और जेडी को लिखित शिकायतें दर्ज कराई हैं। उनका कहना है कि उन्हें आज तक केवल आश्वासन मिला है और धरातल पर कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
गंगेव ब्लॉक के भ्रष्ट तंत्र पर सवाल

शिकायतकर्ता ने गंगेव ब्लॉक को अतिथि शिक्षक के मामलों में सबसे भ्रष्ट ब्लॉक बताया है। उनका आरोप है कि गंगेव के बड़ोखर शाला में लगभग 500 मेरिट वाले उम्मीदवारों को दरकिनार कर अतिथि शिक्षक रखे गए हैं और कई शिकायतें आज भी लंबित हैं।
अब न्याय की उम्मीद में विवेक कुमार चतुर्वेदी ने माननीय उच्च न्यायालय का रुख करने का निर्णय लिया है ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post