Rewa news: ताइक्वांडो में आफीन हुस्ना का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

0
20261119_132721
Spread the love

Rewa news: रीवा। जिले के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा आफीन हुस्ना ने ताइक्वांडो के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि से परिवार व विद्यालय के साथ-साथ पूरे विंध्य क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, आफीन लंबे समय से अनुशासित प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास के साथ ताइक्वांडो में अपनी खेल प्रतिभा को निखार रही हैं। कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण के चलते वे पूर्व में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर कई पदक और उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होना उनके निरंतर प्रयासों और संघर्षपूर्ण यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

See also  Madhyapradesh: ठेले की जगह को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव में उतरी महिला ने बर्तन से किया हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post