Mp news: रीवा नेशनल हाइवे में भीषण हादसा बस से उतरते ही पिता पुत्र को कार ने उड़ाया दर्दनाक मौत

0
20261119_140112
Spread the love

Mp news: रीवा। रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए एक ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के वक्त मृतक अपने पुत्र के साथ बस से उतरकर सड़क किनारे दूसरे वाहन का इंतजार कर रहा था। हादसे में पुत्र बाल-बाल बच गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ी
निवासी छोटेलाल साकेत अपने पुत्र अमित कुमार साकेत के साथ रीवा से बस में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बेलवा के पास बस से उतरने के बाद दोनों सड़क किनारे खड़े होकर मढ़ी जाने के लिए दूसरे वाहन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान रीवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित टोयोटा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

See also  Crime news: पति ने इस्तेमाल किया पत्नी का टैबलेट, खुफिया फोल्डर में मिलीं एक्स-गर्लफ्रेंड की 348 तस्वीरें; हूबहू नकल देख उड़े होश

टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटेलाल साकेत गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि अमित साकेत किसी तरह कार की चपेट में आने से बच गए।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन तक चले उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों की सलाह पर परिजन 14 नवंबर को उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां 18 नवंबर तक इलाज चलने के बाद स्थिति अत्यंत नाजुक होने पर उन्हें पुनः संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

See also  Crime news: खाकी के इकबाल पर सवाल टिकुरी 32 सरपंच के भाई व अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का संगीन आरोप, एसपी दरबार पहुंची पीड़िता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post