Rewa garwa: बालाजी डांस एकेडमी के बच्चों ने कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में प्रस्तुति के लिए कसी कमर, 14 से 19 अक्टूबर तक गरवा कार्यक्रम

0
20261010_215623
Spread the love

Rewa garwa: रीवा: कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले आगामी 6 दिवसीय भव्य गरबा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस सांस्कृतिक आयोजन के लिए ‘बालाजी डांस एकेडमी’ के बच्चों और कलाकारों ने अपनी जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Rewa garwa: 6 दिनों में दिखेगी 6 राज्यों की विविध संस्कृतियां

एकेडमी के संचालक और कोरियोग्राफर किशन ने बताया कि उनकी एकेडमी पिछले 20 वर्षों से रीवा में सक्रिय है और स्थानीय आयोजनों के साथ-साथ मुंबई तक अपनी टीम प्रस्तुतियों के लिए भेज चुकी है। इस वर्ष 14 से 19 तारीख तक चलने वाले इस 6 दिवसीय महोत्सव में 6 अलग-अलग सांस्कृतिक नृत्यों की झलक देखने को मिलेगी। इसमें मुख्य रूप से गरबा, फोक, महाराष्ट्रीयन, और गुजराती लोकनृत्य शामिल रहेंगे।

Rewa garwa: 28 से 30 बच्चे ले रहे हैं भाग

कार्यक्रम के लिए लगभग 28 से 30 बच्चे पिछले 15 दिनों से रोजाना 2 घंटे कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। किशन के अनुसार, प्रशिक्षण में उम्र की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है, जिसमें 7 वर्ष से लेकर बड़े बच्चे तक शामिल हैं।

Rewa garwa:  छात्रों में भारी उत्साह

तैयारियों के बीच एकेडमी की छात्रा सान्वी गौतम, विंध्या गुप्ता और अंकिता गुप्ता ने बताया कि किशन सर उन्हें बहुत ही बारीकी और मेहनत के साथ निशुल्क डांस व गरबा सिखा रहे हैं। कई प्रतिभागी पहली बार इतने बड़े मंच पर अपनी प्रस्तुति देने जा रहे हैं, जिसको लेकर वे बेहद उत्साहित हैं।

ये बच्चे ले रहे हैं भाग:

इस आयोजन में भाग ले रहे प्रमुख प्रतिभागियों में वेदांत, गर्वित, अय्या तिवारी, अवीरा, आन्या, शुभी, वंशिका, करतब कुशवाहा, खुशबू खटीक, सार्थक, संस्कृति, सान्वी गौतम, गौरी, माननीय, आस्था तिवारी, वंदना गुप्ता, अंकिता गुप्ता, माही और पीहू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post