Mp news: निरोध आदेश पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: ‘कमिश्नर को डिटेंशन की बुनियादी जानकारी और ट्रेनिंग की जरूरत’

0
Screenshot_20261125_191220
Spread the love

Mp news: किसी नागरिक की स्वतंत्रता से जुड़े निरोध के आदेश पारित करना कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि बेहद गंभीर और संवेदनशील संवैधानिक जिम्मेदारी है। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह द्वारा पारित एक निरोध आदेश पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने आदेश में कई खामियां गिनाते हुए तल्ख मौखिक टिप्पणी की कि कमिश्नर को डिटेंशन (निरोध) के विषय में बुनियादी जानकारी और ट्रेनिंग की आवश्यकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने कमिश्नर को दो दिन के भीतर दोबारा संक्षिप्त जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा प्रकरण रीवा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता से जुड़ा है। उन्हें PIT NDPS Act के तहत रीवा कमिश्नर के आदेश पर छह महीने के लिए भोपाल केंद्रीय जेल में निरुद्ध किया गया था। इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए ओमप्रकाश गुप्ता की ओर से अधिवक्ता आलोक तिवारी ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका (WP-43788-2026) दायर की थी।

See also  Mp news: रीवा नेशनल हाइवे में भीषण हादसा बस से उतरते ही पिता पुत्र को कार ने उड़ाया दर्दनाक मौत

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने क्या कहा?

25 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की पीठ के समक्ष इस याचिका पर सुनवाई हुई। बहस और रिकॉर्ड के अवलोकन के दौरान पीठ ने निरोध आदेश में कई खामियां पाईं।

अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निरोध से जुड़े आदेश जारी करना अत्यंत जिम्मेदारी भरा कार्य है। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी को कानून और नियमों की स्पष्ट समझ होनी चाहिए, ताकि किसी भी व्यक्ति के अधिकारों का हनन न हो। इसी कड़ी में पीठ ने टिप्पणी की कि कमिश्नर को डिटेंशन प्रक्रिया की बुनियादी जानकारी और ट्रेनिंग की जरूरत है।

दो दिन में तलब किया जवाब, अगली सुनवाई पर निगाहें

हाईकोर्ट ने इस मामले में पहले भी रीवा संभागायुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। ताजा सुनवाई में अदालत ने कमिश्नर को दो दिन का समय देते हुए दोबारा संक्षिप्त जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।

See also  Rewa news: रीवा में बनारस से आई 1 क्विंटल नकली मिठाई जब्तः नए बस स्टैंड पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

अब सभी की निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां कमिश्नर की ओर से दाखिल जवाब और निरोध आदेश से जुड़े दस्तावेजों पर हाईकोर्ट का रुख यह तय करेगा कि यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post