Mp news: रीवा महिंद्रा एजेंसी विवाद का सच—एकतरफा आरोपों के बीच एजेंसी स्टाफ और अन्य ग्राहकों ने रखा अपना पक्ष, दीपक ने की महिला व अन्य स्टाफ से अभद्रता और बदसलूकी

Mp news: रीवा महिंद्रा एजेंसी विवाद का सच—एकतरफा आरोपों के बीच एजेंसी स्टाफ और अन्य ग्राहकों ने रखा अपना पक्ष, दीपक ने की महिला व अन्य स्टाफ से अभद्रता और बदसलूकी
Mp news: रीवा के रिंग रोड स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी में ग्राहक दीपक सिंह विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एकतरफा आरोपों वाली खबर सामने आई है। वायरल वीडियो में दीपक सिंह ने एजेंसी संचालक सज्जन सिंह परिहार पर मारपीट, मोबाइल छीनने और सर्विसिंग न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, घटना से जुड़े अन्य वीडियो फुटेज और एजेंसी पक्ष के बयान सामने आने के बाद इस पूरे मामले की एक अलग तस्वीर उभरकर सामने आई है।
क्या है पूरा मामला और क्या लगाए गए आरोप
शोसल मीडिया में चली खबर में दीपक सिंह निवासी पैपखरा का दावा है कि वे करीब दो साल पहले खरीदे गए अपने महिंद्रा ट्रैक्टर की सर्विसिंग और रिपेयरिंग के लिए महिंद्रा एजेंसी पहुंचे थे। उनके अनुसार, सुबह करीब 11–12 बजे काम शुरू होने के बाद एजेंसी मालिक पहुंचे और सर्विसिंग न करने की बात कहते हुए विवाद शुरू हो गया। दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो छीना-झपटी की गई, आधे घंटे तक मोबाइल रखकर वीडियो डिलीट किया गया और अभद्रता की गई। इसके बाद डायल 112 और समान थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई।
एजेंसी स्टाफ का पक्ष निजी परिसर में वीडियो बनाने से रोका गया, पहले भी हो चुका है विवाद
महिंद्रा एजेंसी के स्टाफ व अन्य मौजूद ग्राहकों ने दीपक सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए घटना का वास्तविक क्रम बताया है। एजेंसी पक्ष के मुताबिक
सुबह करीब 11 बजे दीपक सिंह ट्रैक्टर लेकर आए थे, जबकि उस समय अन्य ट्रैक्टरों की मरम्मत और डिलीवरी की तैयारी चल रही थी और मैकेनिकों की संख्या कम थी।
स्टाफ ने विनम्रतापूर्वक थोड़ा इंतजार करने का अनुरोध किया, लेकिन कुछ ही देर में ग्राहक उत्तेजित हो गए और डीलर सज्जन सिंह परिहार, मैकेनिकों तथा वहां सफाई कर रही महिला कर्मचारियों तक के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे
जब डीलर मौके पर आए और स्थिति जानने का प्रयास किया, तो ग्राहक दीपक सिंह ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और अनुमति के बिना एजेंसी परिसर के भीतर वीडियो बनाने लगे।
महिंद्रा एजेंसी के कर्मचारी व अधिकारियों ने बताया कि, निजी परिसर में बिना अनुमति वीडियो बनाने से मना किया गया और विवाद बढ़ने पर स्थिति को संभालने के दौरान मोबाइल को लेकर छीना-झपटी हुई।
स्टाफ ने यह भी दावा किया कि ग्राहक के घर पहले भी डीएसएस के माध्यम से सेवाएं दी जा चुकी हैं और मैकेनिक मनीष भी व्यक्तिगत रूप से सहायता के लिए गए थे, लेकिन भुगतान को लेकर अक्सर आनाकानी की जाती रही है।
एजेंसी में मौजूद अन्य ग्राहक का दावा चार साल से मिल रही समय पर सेवा, कोई बदसलूकी नहीं
इस पूरे प्रकरण में एक अन्य ग्राहक अमित प्रजापति निवासी मझिगवां का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से इसी एजेंसी से जुड़े हैं और नियमित रूप से सर्विसिंग व अन्य कार्यों के लिए आते रहते हैं। अमित प्रजापति के अनुसार, एजेंसी का स्टाफ ईमानदारी से काम करता है, समय पर सेवाएं देता है, आवश्यकता पड़ने पर घर आकर भी सर्विसिंग करता है और ग्राहकों के साथ कभी किसी तरह की बदसलूकी नहीं की जाती।
