Abhishek sharma: SRH से अलग हो सकते हैं अभिषेक शर्मा! कप्तानी के नए समीकरणों के बीच 4 टीमों की नजर

Abhishek sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज प्रक्रिया को लेकर फ्रेंचाइजियों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, टीम में कप्तानी के बदलाव के बाद अभिषेक के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
, सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है। वहीं पैट कमिंस की अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के चलते पूरे सीजन उपलब्धता पर भी संशय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कप्तानी की महत्वाकांक्षा रखने वाले अभिषेक शर्मा के लिए यह एक बड़ा बदलाव था, जिसके बाद उन्होंने नए विकल्पों पर विचार करना शुरू किया है।
मुंबई, गुजरात और पंजाब रेस में आगे अभिषेक शर्मा के संभावित ठिकानों के रूप में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स को भी इस दौड़ से बाहर नहीं माना जा रहा है, जिसकी मुख्य वजह टीम में युवराज सिंह की मौजूदगी है, जो लंबे समय से अभिषेक के मेंटर रहे हैं।
SRH ने खबरों को बताया निराधार दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन ने इन चर्चाओं को पूरी तरह खारिज किया है। SRH के सीईओ के. शनमुगम ने इन खबरों को असत्य बताया है। खिलाड़ी के करीबी सूत्रों का भी कहना है कि फिलहाल कोई ठोस बातचीत या डील पक्की नहीं हुई है।
अभिषेक शर्मा 2019 से हैदराबाद टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। ऐसे में यदि उनका ट्रांसफर होता है, तो यह ट्रेड विंडो (प्लेयर एक्सचेंज या कैश डील) के जरिए होगा या फिर फ्रेंचाइजी को उन्हें ऑक्शन में रिलीज करना होगा। फिलहाल सभी निगाहें आगामी रिटेंशन प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।
