Rewa news: सेमरिया पुलिस की बड़ी सफलता: 7 दिन पूर्व लापता हुआ बालक उज्जैन से सकुशल बरामद, लौटाई माँ की मुस्कान

0
IMG_62984a7c-3ccb-4c60-a684-4b9f29b10825
Spread the love

Rewa news: रीवा में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सेमरिया पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 दिन पहले घर से बिना बताए गायब हुए एक नाबालिग बालक को मध्य प्रदेश के जिला उज्जैन से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से दुखी माँ के चेहरे पर एक बार फिर खुशी लौट आई है।
फरियादी द्वारा थाना सेमरिया में उपस्थित होकर अपने नाबालिग लड़के के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेमरिया में धारा 137(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।
थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित छानबीन के आधार पर अपहृत बालक को जिला उज्जैन से सकुशल ढूंढ निकाला। इसके बाद बालक के विधिवत कथन लेखबद्ध कर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

इस सफल और संवेदनशील कार्रवाई को अंजाम देने में इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही:
उप निरीक्षक: सुशीला साकेत
प्रधान/आरक्षक: संतोष कुमार पाण्डेय
आरक्षक: अतुल पाण्डेय
आरक्षक: विकास कुमार मिश्रा
आरक्षक: मकरध्वज द्विवेदी यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post