Crime news: कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की रेड, 10 सीसी नशीली कफ सिरप के साथ महिला गिरफ्तार

0
IMG_20261010_141608
Spread the love

रीवा। सिविल लाइन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ी मोहल्ले में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को अवैध नशीली कफ सिरप बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला माया लोनिया के कब्जे से लगभग 10 सीसी अवैध नशीली शिरफ बरामद की गई है।

​मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

​मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई थी कि कबाड़ी मोहल्ला निवासी माया देवी लोनिया अपने घर के पास अवैध मादक पदार्थ और नशीली सिरप की फुटकर बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर रेड मारी और माया देवी को हिरासत में ले लिया।।

​NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

​तलाशी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से अवैध नशीली सिरप की 10 सीसी जब्त की गईं। पुलिस के अनुसार वर्तमान में कालाबाज़ारी के कारण इस नशीली सिरप की कीमत बाजार में 1,500 से 1,800 रुपये प्रति सीसी तक वसूली जा रही है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस कानून की सुसंगत धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

​एक अन्य आरोपी की तलाश जारी, खंगाला जा रहा आपराधिक रिकॉर्ड

​पुलिस पूछताछ में इस अवैध कारोबार में संलिप्त एक अन्य आरोपी महिला का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल फरार बताई जा रही है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके साथ ही गिरफ्तार महिला के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कब से इस अवैध नेटवर्क से जुड़ी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post