Mp news: प्रधान आरक्षक की दबंगई आटो चालक से मारपीट करते वीडियो वायरल

Mp news: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से गरमाया मामला: ऑटो चालक से कथित मारपीट के आरोप में घिरे प्रधान आरक्षक
रीवा। जिले के गढ़ थाना क्षेत्र की लालगांव चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक महेश वर्मा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक ऑटो चालक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बहस छिड़ गई है।
सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, संबंधित प्रधान आरक्षक का नाम पहले भी कई मौकों पर विवादों से जुड़ चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि अपने पूर्व के कार्यकालों में उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत लाइन अटैच या निलंबित जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा है।
इस ताजा घटनाक्रम के सामने आने के बाद लोगों की नजरें अब वरिष्ठ अधिकारियों के रुख पर टिकी हैं। आम नागरिकों के बीच यह चर्चा है कि रीवा पुलिस अधीक्षक इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए क्या कदम उठाते हैं और क्या इस मामले की जांच के बाद कोई ठोस कार्रवाई होगी। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक बयान या कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि पहले भी लापरवाही के चलते उन्हें पूर्व में लाइन हाजिर लालगाव चौकी से ही कर दिया गया था मगर अब सबसे बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि वही प्रधान आरक्षक को फिर से लाल गाव चौकी में क्यों पोस्ट किया गया आखिर क्या राज है लाल गांव चौकी का।
