Mp news: रीवा: बीच सड़क चार युवतियों ने युवक को चप्पलों से पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग

Oplus_16908288
Mp news: रीवा के रतहरा नहर और अपोलो अस्पताल के पास बीच सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार युवतियों ने एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। खुद को बचाने के लिए युवक वहां से भागा, लेकिन युवतियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और फिर पीटना शुरू कर दिया।
नशे में होने की चर्चा
घटना के पीछे की सटीक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का मानना था कि युवक शराब या किसी अन्य नशे में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी हालत में उसने युवतियों के साथ कोई बदतमीजी या छेड़छाड़ की होगी, जिसके बाद यह घटना हुई।
पूरे घटनाक्रम के दौरान खामोशी
बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाली युवतियां करीब 20 से 22 वर्ष की उम्र की थीं। हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे वाकये के दौरान न तो युवतियां कुछ बोल रही थीं और न ही युवक ने कोई विरोध या प्रतिक्रिया दी। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से परिचित हो सकते हैं।
मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पहले एक पान के ठेले के पास खड़ा था, तभी अचानक उस पर हमला हो गया। पिटाई के बीच एक युवती बाइक की ओर बढ़ी और युवक भागकर एक ऑटो के पास पहुंचा, जहां चारों युवतियों ने उसे फिर घेर लिया। इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन हस्तक्षेप करने के बजाय कई लोग इस घटना का वीडियो बनाते और तमाशा देखते नजर आए।
