रीवा में खाद का पर्याप्त भंडारण, 3,500 मीट्रिक टन यूरिया और 4,500 मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद उपलब्ध ,रीवा जिला विपणन अधिकारी नेहा पीयूष तिवारी ने किसानों से की अपील— भीड़ का इंतजार किए बिना समय पर करें खाद का उठाव

0
20261118_165941
Spread the love

रीवा। रबी सीजन की बुवाई के बीच जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के विपणन केंद्रों में यूरिया, डीएपी और अन्य फास्फेटिक खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला विपणन अधिकारी एवं संभागीय प्रबंधक नेहा पीयूष तिवारी ने खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए किसानों से समय पर खाद का उठाव करने की अपील की है।

जिला विपणन अधिकारी नेहा पीयूष तिवारी ने जानकारी देते हुए बतायई कि वर्तमान में जिले के भंडारण केंद्रों में लगभग 3,000 से 3,500 मीट्रिक टन यूरिया और 4,500 मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद का भंडारण मौजूद है। इसके अतिरिक्त टीएसपी एसएसपी और अन्य जैविक उर्वरक भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसान अपनी आवश्यकतानुसार टोकन बुक कर आसानी से खाद प्राप्त कर सकते हैं।

See also  SGMH: रीवा मेडिकल कॉलेज में भारी हंगामा: विभागाध्यक्ष डॉ. इंदुलकर को हटाने की मांग पर अड़े छात्र और डॉक्टर, आंतरिक जांच समिति गठित

पिछले वर्ष की तुलना में यूरिया के उठाव में बड़ा उछाल

विपणन संघ के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष नवंबर माह तक जहां 250 मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री हुई थी, वहीं इस वर्ष अब तक 3,500 मीट्रिक टन यूरिया का उठाव हो चुका है। इसी प्रकार अन्य फास्फेटिक खाद की बिक्री पिछले साल के 1,500 टन के मुकाबले बढ़कर इस वर्ष लगभग 2,000 टन तक पहुंच गई है। डीएपी 18:46 के संबंध में अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में 780 मीट्रिक टन डीएपी की बिक्री हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 750 मीट्रिक टन डीएपी किसानों द्वारा उठाई जा चुकी है।

जल्द लगेगी डीएपी और टीएसपी की नई रैक

 

डीएपी 18: 46 की उपलब्धता पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भारत सरकार से लगातार खाद की आपूर्ति हो रही है। आगामी एक से दो दिनों के भीतर आईपीएल की नई रैक लगने वाली है, जिसमें डीएपी के साथ-साथ टीएसपी खाद भी आ रही है। इसके अलावा विकल्प के तौर पर एनपीके 20:20:0:13, 10:26:26, 12:32:16 जैसे गुणवत्तापूर्ण उर्वरक भी केंद्रों पर उपलब्ध हैं।
अधिकारी ने जिले के सभी किसान भाइयों से निवेदन किया है कि वे अंतिम समय की भीड़ या लंबी कतारों का इंतजार न करें। केंद्रों पर खाद का भरपूर स्टॉक है, इसलिए किसान अपनी जरूरत के मुताबिक समय रहते खाद का उठाव सुनिश्चित करें।

See also  Congress: रीवा में न्यूक्लियर पावर प्लांट का विरोध तेज: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले— 'जनता की जान और पर्यावरण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं'

 

वाइट, मंडल प्रबंधक / जिला विपणन अधिकारी, नेहा पीयूष तिवारी रीवा संभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post