शिवसेना की पहल से खत्म हुई जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों की हड़ताल

0
IMG-20261118-WA0019
Spread the love

शिवसेना की पहल से खत्म हुई जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों की हड़ताल

 

8 हजार से बढ़कर 9500 रुपये हुआ वेतन

 

स्थानीय विधायक के पूर्व प्रयासों के बावजूद नहीं निकला था समाधान, विवेक पाण्डेय की समझाइश के बाद सभी सफाईकर्मी लौटे ड्यूटी पर

सीधी। जिला अस्पताल में पिछले दो दिनों से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय की पहल और समझाइश के बाद सफाईकर्मियों एवं ठेकेदार के बीच सहमति बन गई। समझौते के तहत कर्मचारियों का मासिक वेतन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 9500 रुपये करने पर सहमति बनी है।

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में कार्यरत महिला एवं पुरुष सफाईकर्मी कम वेतन मिलने से नाराज होकर पिछले दो दिनों से काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्थानीय विधायक द्वारा भी पूर्व में प्रयास किए गए थे, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने के कारण सफाईकर्मी लगातार नाराज थे और अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।

See also  Indian army: अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरू लिखित परीक्षा में चयनित लगभग 3500 उम्मीदवारों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट दस्तावेजों का भी होगा सत्यापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने पहल की और ठेकेदार असलम खान तथा सफाईकर्मियों के बीच बातचीत कराई। दोनों पक्षों की बात सुनने और समझाइश के बाद 9500 रुपये मासिक वेतन पर सहमति बनी। इसके बाद सभी सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर अपनी ड्यूटी संभाल ली।

विवेक पाण्डेय ने कहा कि सफाईकर्मियों की मेहनत और उनके परिवार की जरूरतों को देखते हुए वेतन वृद्धि जरूरी थी। बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकलना सकारात्मक पहल है। हड़ताल समाप्त होने से जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था दोबारा सुचारु होने की उम्मीद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post