Mp news: 12 वी की छात्रा का झाड़ियां में मिला शव , परिजनों ने शादी से इनकार पर हत्या का आरोप

0
20261118_112614
Spread the love

Mp news: मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवलहा प्रपात अष्टभुजी माता मंदिर के पीछे जंगल के समीप झाड़ियों और चट्टानों के बीच कक्षा 12वीं की 21 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर की छात्रा शालिनी साकेत पिता विष्णु प्रसाद साकेत के रूप में हुई है। बुधवार को उसकी परीक्षा होनी थी, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार देर किशाम उसका शव बरामद हुआ। घटनास्थल के पास ही एक युवक भी घायल अवस्था में मिला है, जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा रेफर किया गया है।

दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका शालिनी साकेत मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे अपनी छोटी बहन से दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम करीब 4:00 बजे जब प्रयागराज में मजदूरी करने वाले पिता विष्णु प्रसाद साकेत ने बेटी को फोन किया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अनहोनी की आशंका होने पर पिता ने अपने साले दिनेश को तलाश करने भेजा। खोजबीन के दौरान अष्टभुजी प्रपात के दुर्गम क्षेत्र में छात्रा का शव पड़े होने की सूचना मिली।

See also  Mp news: इंजीनियरिंग कॉलेज के पास युवक पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारने के बाद लाठी-डंडों से पीटा

शादी तय होने की रंजिश में हत्या का आरोप

मृतका के पिता विष्णु प्रसाद साकेत और अन्य परिजनों ने देवगना निवासी विकास साकेत उर्फ एमपी पर शादी से इनकार करने के चलते हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि शालिनी की शादी तय हो चुकी थी—इसी महीने उसका तिलक और अप्रैल माह में विवाह होना था। आरोप है कि युवक लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था और विवाह तय होने की जानकारी मिलने पर उसने साजिश के तहत छात्रा को बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने घटनास्थल पर घायल मिले युवक की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दुर्गम पहाड़ियों से पुलिस ने किया रेस्क्यू

See also  Mp news: दहल उठा रीवा: सगरा में पिकअप और स्कूटी की आमने-सामने खौफनाक भिड़ंत, स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

नईगढ़ी थाने के एसआई पी.डी. सोनवंशी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि अष्टभुजी माता मंदिर के पीछे जंगल में नाले के पास कोई व्यक्ति मदद के लिए आवाज लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल स्थानीय चरवाहों की मदद से दुर्गम पहाड़ियों में उतरा, जहां विकास साकेत घायल अवस्था में पड़ा मिला। आसपास सघन तलाशी लेने पर झाड़ियों और चट्टानों के बीच छात्रा का शव भी बरामद हुआ। भौगोलिक विषमताओं के कारण पुलिस टीम को शव बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और रात करीब 12:00 बजे शव को ऊपर लाकर रात 2:30 बजे अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post