Video viral: 20 रुपये की सुपारी के लिए बुजुर्ग से भरे बाजार में मारपीट, कॉलर पकड़ा और गालियां दीं

Video viral: चाकघाट “अरे साहब! 20 रुपये की तीन सुपारी ही तो जेब में डाल ली थी, कोई खजाना थोड़ी न चुरा लिया कि अपने से ज्यादा उम्र के आदमी को भरे बाजार में मार रहे हो…” चाकघाट बाजार के बीच सड़क पर लाचार और बेबस दिख रहे एक बुजुर्ग के ये बोल वहां मौजूद हर किसी की संवेदनहीनता पर करारा प्रहार कर रहे थे।
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट बाजार से इंसानियत और सामाजिक मर्यादा को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 20 रुपये की तीन-चार सुपारी चुराने के संदेह में कुछ युवकों ने एक उम्रदराज व्यक्ति को बीच सड़क पर रोक लिया, उनका कॉलर पकड़ा और खुलेआम उनके साथ धक्का-मुक्की तथा गाली-गलौज मारपीट की।
Video viral: कॉलर पकड़कर ली तलाशी, गिड़गिड़ाता रहा बुजुर्ग
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बुजुर्ग व्यक्ति का कॉलर कसकर पकड़े हुए है, जबकि दूसरा युवक उनकी जेबों की तलाशी ले रहा है। पीड़ित बुजुर्ग बार-बार अपनी सफाई देने और खुद को छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन युवक लगातार उनके साथ अभद्रता करते रहे।
हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी घटना भरे बाजार में, कई दुकानों और राहगीरों के सामने घटित हुई। लोग तमाशबीन बने रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी आगे आकर उस बुजुर्ग को छुड़ाने या युवकों को रोकने की जहमत नहीं उठाई।
Video viral: ‘कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं’
अगर सामने वाला व्यक्ति कोई गलती किया है इसके लिए पुलिस थाना बनाया गया है इसकी शिकायत थाने में करनी चाहिए ना कि खुद ही किसी को ऑन द स्पॉट फैसला सुना दे और किसी की बेदम पिटाई कर दे ।
