Mp news; संजय गांधी अस्पताल के मुख्य गेट पर विवाद, सुरक्षा गार्डों ने अटेंडर पीटा वीडियो वायरल

0
Screenshot_20261124_141943
Spread the love

Mp news; रीवा शहर के गांधी मेमोरियल अस्पताल के मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्डों द्वारा एक अटेंडर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है,। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के परिजनों के साथ किए जाने वाले व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं,।

सोशल मीडिया पर सामने आए दावों के मुताबिक, पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती अपने मरीज से मिलने पहुंचा था, लेकिन उसके पास गेट पास नहीं था,,। इसी दौरान युवक द्वारा अस्पताल परिसर में वीडियो बनाए जाने को लेकर सुरक्षा गार्डों से विवाद शुरू हो गया,,। बताया जा रहा है कि गार्डों के मना करने के बावजूद वीडियो बनाने का सिलसिला जारी रहने पर कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया,।

See also  Mp news: भैंस चराने वाले 'प्रवीण' बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता: अब नशा मुक्ति और समाज जागरण का शंखनाद; देवतालाब से जबलपुर तक की संघर्षगाथा

वायरल वीडियो में सुरक्षा गार्ड युवक को धक्का देते और विरोध करने पर मारपीट करते दिख रहे हैं,। वीडियो में गार्ड द्वारा युवक को तीन से चार थप्पड़ मारे जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

इस घटना ने अस्पताल परिसर की व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों की कार्यशैली को लेकर चर्चा छेड़ दी है। मामले को लेकर यह सवाल उठाया जा रहा है कि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले गार्ड यदि मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का उपयोग करेंगे, तो आम लोगों को किस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ेगा,। यह भी कहा जा रहा है कि गेट पास न होने या वीडियो बनाने पर आपत्ति होने की स्थिति में निर्धारित नियमों के तहत व्यक्ति को रोका जा सकता था और प्रबंधन को सूचना दी जा सकती थी, लेकिन मारपीट व अपमानजनक व्यवहार उचित नहीं माना जा सकता,।

See also  Rewa news: रीवा में परंपरागत और भव्य तरीके से मनाया जाएगा दशहरा पर्व, 55 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post