Rewa news: रीवा मेडिकल कॉलेज में भूचाल छात्रा के संगीन आरोपों के बीच पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर की हालत नाजुक, आईसीयू में लड़ रहे जिंदगी की जंग; पद से भी हटाए गए

Rewa news: कार्यस्थल पर उत्पीड़न, पेपर लीक के दबाव और छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद बिगड़ी तबीयत; दिल का दौरा पड़ने की आशंका, डॉ. अनुराग चौरसिया बने जनरल मेडिसिन के नए HOD, रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय में चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा अब एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है। छात्रा द्वारा लगाए गए कार्यस्थल पर उत्पीड़न के संगीन आरोपों और मेडिकल छात्रों के भारी विरोध के बीच महाविद्यालय के पूर्व डीन एवं जनरल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष HOD डॉ. मनोज इंदुलकर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। गंभीर अवस्था में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विवादों के चलते बढ़े भारी मानसिक दबाव के बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अस्पताल प्रबंधन या कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल बयान इस मामले में जारी नहीं किया गया है।
इन संगीन आरोपों से घिरे थे डॉ. इंदुलकर
गौरतलब है कि हाल ही बीते दिन पहले मेडिकल विभाग की एक छात्रा ने HOD डॉ. इंदुलकर पर बेहद चौंकाने वाले आरोप लगाए थे, जिसके बाद जूनियर डॉक्टर और छात्र सजयं गांधी अस्प्ताल में आंदोलन पर है छात्रा ने डॉक्टर इंदुल्कर पर मानसिक उत्पीड़न व अवांछित दबाव यूनिट में पोस्टिंग के दौरान सीनियर्स की मौजूदगी में भी जबरन अपने इयरफोन से गाने सुनने का दबाव बनाना और एलर्जी की आड़ में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के जरिए दवाइयां भिजवाना।
यूनिट-2 के इंटरनल एग्जाम की सुबह केबिन में बुलाकर परीक्षा का पेपर लीक कराने का दबाव बनाना। निजी जीवन में दखल रात के 12 बजे असमय वीडियो कॉल करना, वॉट्सऐप डीपी ज़ूम कर पिता व परिवार पर अभद्र टिप्पणी करना, तथा दीपावली पर घर के नीचे आकर गिफ्ट लेने व चैट डिलीट करने की धमकी देना।
प्रशासन का तत्काल एक्शन: डॉ. अनुराग चौरसिया बने नए HOD
एक तरफ जहां छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था, वहीं दूसरी तरफ डॉ. मानोज इंदुलकर के आईसीयू में भर्ती होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. शशिधर गर्ग द्वारा 15 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के तहत, डॉ. मानोज इंदुलकर से विभागाध्यक्ष का प्रभार वापस लेते हुए जनरल मेडिसिन विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनुराग चौरसिया को तत्काल प्रभाव से नया विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
फिलहाल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम डॉ. इंदुलकर की जान बचाने में जुटी है, तो दूसरी ओर पूरे विंध्य के चिकित्सा और प्रशासनिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर डॉक्टर मनोज इंदुरकर को यह अटैक आया क्यों क्या लगातार मेडिकल छात्रा के द्वारा लगाया जा रहे आरोपों के चलते डॉक्टर मनोज इंदुरकर की तबीयत बिगड़ी या फिर कुछ और ……………