Madhypradesh: मेडिकल कॉलेज में छात्रा से उत्पीड़न का मामला: डॉक्टर मानोज इंदुल्कर पर गम्भीर आरोप, विरोध में उतरे डॉक्टर व छात्र,

0
20261116_002221
Spread the love

Madhypradesh: परीक्षा का पेपर लीक करने का दबाव और रात में वीडियो कॉल करने जैसे संगीन आरोप; पुलिस और कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई न करने को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा, छात्रा से बातचीत का ऑडियो आया सामने, आखिर पुलिस पर किसका दबाब क्यो नही हुई FIR

रीवा श्याम साह मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा ने अपने ही विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुल्कर वपर कार्यस्थल पर मानसिक और व्यक्तिगत उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में आक्रोश फैल गया है और बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर व छात्र-छात्राएं न्याय की मांग को लेकर रविवार की सुबह से ही हड़ताल व धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए हैं।

HOD पर गंभीर आरोपों की झड़ी

पीड़ित छात्रा ने विभागाध्यक्ष डॉक्टर मानोज इंदुल्कर पर कई चौंकाने वाले गंभीर आरोप लगाए हैं। मेडिकल छात्रा के मुताबिक, अप्रैल माह में यूनिट में पोस्टिंग के दौरान सीनियर्स की मौजूदगी में भी उन पर जबरन अपने इयरफोन से गाने सुनने का दबाव बनाया जाता था। यही नहीं, एलर्जी की आड़ में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव MR के माध्यम से दवाइयां भिजवाई जाती थीं। आरोप यह भी है कि यूनिट-2 के इंटरनल एग्जाम की सुबह विभागाध्यक्ष ने छात्रा को अपने केबिन में बुलाकर पेपर लीक करने की पेशकश की, जिसे छात्रा ने सिरे से ठुकरा दिया।

निजी जीवन में दखल और धमकियां

बेटी समान छात्रा ने बताया कि डीआरपी के दौरान रात के 12 बजे असमय वीडियो कॉल किए जाते थे। वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो को ज़ूम कर उनके पिता और परिवार को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। इसके अलावा दीपावली और अन्य मौकों पर घर के नीचे आकर उपहार देने और वीडियो कॉल के जरिए सामान चुनने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि विभागाध्यक्ष ने वॉट्सऐप चैट डिलीट करने और किसी को भी इस बारे में न बताने की धमकी भी दी थी।

See also  Rewa news: स्वच्छता में रीवा का ऐतिहासिक कीर्तिमान: ‘स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में देश में प्रथम स्थान

पुलिस और प्रशासन के रवैये से नाराजगी

 

आक्रोशित मेडिकल छात्रों का आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर वे अमहिया पुलिस थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय महज एक आवेदन लेकर उसे कॉलेज डीन को फॉरवर्ड करने की बात कही। दूसरी ओर, जब छात्रों ने डीन और आंतरिक शिकायत समिति की प्रमुख शशि जैन के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहे, तो उन्होंने सबूत देखने से इनकार कर दिया और कहा कि कमेटी की बैठक होने पर ही इस विषय पर विचार किया जाएगा।

डॉक्टर मनोज इंदुल्कर पर कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों और डॉक्टरों का कहना है कि यदि विभाग के प्रमुख HOD ही सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण देने के बजाय इस तरह का आचरण करेंगे, तो संस्थान में छात्राएं खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी। छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी विभागाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

See also  Mp news: तीन महीने से रुका वेतन, संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल; ओपीडी सेवाएं ठप, मरीज बेहाल

वायरल आडियो की दास्तां

अभी तक तो लोगों का दावा था कि मामला सुनियोजित है मगर अब एक के बाद एक ऑडियो सामने आया जिससे साफ-साफ इस ऑडियो में बातचीत सुनने के बाद डॉक्टर पर रीवा की जनता का भरोसा उठने लगा है क्योंकि मेडिकल छात्रा के बार-बार फोन पर मना करने के बाद भी उसे बातचीत में जबरदस्ती कपड़े चुनने का दबाव डाला जा रहा था हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं किसका है कौन बात कर रहा है मगर आंदोलन कर रहे मेडिकल छात्रों ने यह ऑडियो मीडिया को उपलब्ध कराया है अब इस ऑडियो की जांच के बाद ही आगे कुछ कहना उचित रहेगा ।

 

पुलिस से उठता भरोसा

कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन भी अब कटघरे में है अगर यही मामला किसी पत्रकार या आम जनता पर होता तो तत्काल पुलिस बिना जांच के FIR करके उसे गिरफ्तार कर लेती मगर यहां महिला फरियादी चीख चीख कर कह रही है और लगातार सुबह से धरना शुरू है और एक के बाद एक ऑडियो भी प्रस्तुत कर चुकी हैं आखिर इतने साक्ष्य होने के बाद भी पुलिस अब तक क्यों fir नहीं की आखिर किसका दबाव पुलिस पर भारी पड़ रहा है जिसके चलते पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post