Mp news; बंधन बैंक कर्मी से लूट का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गुढ़ पुलिस की कार्रवाई

0
Screenshot_20261121_191956
Spread the love

Mp news; एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी विवेक सिंह को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा, मामले में शामिल सभी चारों आरोपी गिरफ्त में रीवा। बंधन बैंक के कर्मचारी से घात लगाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गुढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर रीवा पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व गुढ़ थाना क्षेत्र के महासाव के समीप दिनदहाड़े करीब दोपहर 12 बजे यह वारदात हुई थी। उस दौरान बंधन बैंक का कर्मचारी किसी कार्य से जा रहा था, तभी दो बाइक पर सवार चार आरोपियों ने घात लगाकर उसके साथ मारपीट की और नकदी व लैपटॉप लूटकर फरार हो गए थे।

See also  किन्नरों का हाइबोल्टेज ड्रामा:  ट्रेन में किन्नरों का हाई-वोल्टेज ड्रामा: जबरन वसूली और बदसलूकी से सहमे यात्री, रेलवे प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

थाना प्रभारी के मुताबिक, इस लूटकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि बिलवा पैकान  निवासी आरोपी विवेक सिंह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी पतासाजी कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर गुढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विवेक सिंह को धर दबोचा। इस गिरफ्तारी के साथ ही लूट की इस वारदात में शामिल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post