Crime news: बस में सोती नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, कंडक्टर गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

0
20261123_064714
Spread the love

Crime news: चलती बस में सो रही नाबालिग लड़की के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है

मिली जानकारी के अनुसार, बस में सफर के दौरान नाबालिग सो रही थी, इसी दौरान कंडक्टर पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगा. मौके पर मौजूद एक अन्य यात्री ने पूरी कथित घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गया.

वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन

वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी कंडक्टर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो  एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

See also  Crime news: हत्या और जमीन सौदा कांड: CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ा, अब 30-30 हजार रुपये घोषित

जांच जारी, सुरक्षा पर उठे सवाल

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और पीड़िता को हर जरूरी सहायता प्रदान की जा रही है. इस घटना के बाद एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन साधनों में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post