Madhyapradesh : लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा उप तहशील का बड़ा बाबू ,10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

0
IMG-20261119-WA0013
Spread the love

Madhyapradesh; सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त रीवा की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रामपुर नैकिन तहसील अंतर्गत हनुमानगढ़ उप तहसील में पदस्थ बड़े बाबू भूपेंद्र सिंह चौहान को लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे उसके ही कार्यालय स्थित चेंबर में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। इस कार्रवाई से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया।

पैतृक जमीन के मामले में मांगी थी 15 हजार की रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता हीरालाल कोल (57 वर्ष), निवासी ग्राम देवरछ, थाना रामपुर नैकिन ने 18 नवंबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हनुमानगढ़ उप तहसील में पदस्थ बड़े बाबू भूपेंद्र सिंह चौहान ने उनकी पैतृक जमीन को सरकारी भूमि घोषित करने की कार्रवाई रुकवाने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

See also  Mp news; संजय गांधी अस्पताल के मुख्य गेट पर विवाद, सुरक्षा गार्डों ने अटेंडर पीटा वीडियो वायरल

शिकायत का सत्यापन कर बिछाया जाल

शिकायत प्राप्त होने के बाद लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए रिश्वत की मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई। इसके बाद आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पूरी योजना तैयार की गई।

10 हजार रुपये लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा

योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही भूपेंद्र सिंह चौहान ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से घात लगाकर मौजूद लोकायुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई आरोपी के कार्यालय स्थित चेंबर में की गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

See also  Indian army: अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरू लिखित परीक्षा में चयनित लगभग 3500 उम्मीदवारों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट दस्तावेजों का भी होगा सत्यापन

कार्रवाई के बाद आरोपी भूपेंद्र सिंह चौहान के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त निरीक्षक एस. राम मरावी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। फिलहाल लोकायुक्त टीम द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक एस. राम मरावी एवं निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया सहित लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post