Bjp news: राहुल गांधी में संवेदनशीलता नहीं, राजनीतिक माइलेज के लिए पहुंचे बालाघाट: राजेंद्र शुक्ला

0
20261001_103710
Spread the love

Bjp news: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मध्य प्रदेश के बालाघाट दौरे को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने राहुल गांधी के इस दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महज एक राजनीतिक ड्रामा करार दिया है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी में संवेदनशीलता का अभाव है। इतने दिनों के बाद बालाघाट पहुंचना यह स्पष्ट करता है कि उन्हें जनता के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं है, बल्कि वे सिर्फ राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता हमेशा संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने का काम करते हैं।
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बालाघाट जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के अभूतपूर्व काम हुए हैं। नक्सलवाद पर कसते शिकंजे के कारण ही आज क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य विकास कार्य धरातल पर उतर पा रहे हैं। राज्य सरकार बालाघाट के विकास और स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post