महापौर कक्ष में कांग्रेस का सदस्यता अभियान नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा समेत पार्षदों ने कमिश्नर से की शिकायत

0
Screenshot_20260930_152759
Spread the love

रीवा। नगर निगम के महापौर कक्ष में कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाए जाने के आरोप को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा एवं कई पार्षदों ने नगर निगम कमिश्नर से शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शिकायत में सोशल मीडिया पर सामने आए फोटो और जानकारी का हवाला देते हुए कहा गया है कि 29 सितंबर 2026 को नगर निगम के महापौर कक्ष में कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया गया। आरोप है कि महापौर द्वारा कुछ लोगों को अंगवस्त्र पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।
नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षदों ने शिकायत में सवाल उठाया कि नगर निगम का कार्यालय सार्वजनिक निकाय की संपत्ति है और यहां शासकीय कार्य किए जाते हैं। ऐसे में किसी राजनीतिक दल का सदस्यता अभियान सरकारी कार्यालय में आयोजित किया जाना नियमों के अनुरूप है या नहीं, इसकी जांच जरूरी है।
शिकायतकर्ताओं ने कमिश्नर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह सत्यापित किया जाए कि महापौर कक्ष, निगम कर्मचारियों अथवा अन्य शासकीय संसाधनों का उपयोग राजनीतिक गतिविधि के लिए किया गया या नहीं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करने और भविष्य में सरकारी कार्यालयों में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई है।
इसके साथ ही शिकायत में महापौर से जनता से माफी मांगने और नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग भी रखी गई है। अब इस शिकायत पर नगर निगम कमिश्नर की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post