Rewa news: नवरात्रि की पंचमी पर मां काली के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

0
20261015_144342
Spread the love

Rewa news: रीवा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रीवा के प्रसिद्ध रानी तालाब स्थित मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि की पंचमी पर मां के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो दिनभर जारी रहता है। मां काली के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा है।
रानी तालाब स्थित मां काली मंदिर रीवा के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां के दर्शन करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना करते हैं।
मंदिर के प्रधान पुजारी के अनुसार, मंदिर परिसर लगभग 22 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां तालाब के बीचों-बीच स्थित शिव मंदिर और भगवान गणेश का मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। मां काली के दर्शन के साथ भक्त इन मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर रानी तालाब मंदिर में सुबह से ही भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। मां के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से मत्था टेक रहे हैं और मां काली से सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post