Rewa news: रीवा: अमहिया पुलिस ने कसी कमर, शाम ढलते ही पुलिस छावनी में तब्दील हुए भीड़-भाड़ वाले इलाके

0
20261014_210449
Spread the love

Rewa news: अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम खुद मैदान में उतरे; कॉम्बिंग गश्त और सर्चिंग अभियान तेज

रीवा। हरित प्रवाह: रीवा एसपी गुरुकरण सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रीवा शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए अमहिया पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। शाम ढलते ही थाना क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक एवं भीड़-भाड़ वाले इलाके पुलिस छावनी में तब्दील हो जाते हैं। अमहिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार गश्त और सर्चिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे है।

Rewa news: बालाजी प्रकाश मेडिकल और चाय दुकानों के पास सख्ती

ताजा मामला सिरमौर चौक आईजी कार्यलय बालाजी, प्रकाश मेडिकल के पास का है। यहाँ आसपास स्थित चाय और नाश्ते की दुकानों पर शाम होते ही असामाजिक तत्वों और मनचलों की भारी भीड़ जुटने की शिकायतें मिल रही थीं। थाना प्रभारी मनोज गौतम ने दल-बल के साथ मौके पर पहुँचकर दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे दुकानों के आसपास अनधिकृत भीड़ न जुटने दें। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि नियमों का उल्लंघन कर भीड़ एकत्रित की गई या अशांति फैलाने की कोशिश हुई, तो संबंधित संचालकों और उपद्रवियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rewa news: तेज रफ्तार वाहनों और जमावड़े पर पैनी नजर

मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम ने बताये कि क्षेत्रवासियों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शाम के समय कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग चाय की दुकानों के पास बिना वजह खड़े रहते हैं और सड़कों पर फर्राटेदार वाहन दौड़ाते हैं। इससे न केवल राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, बल्कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।

Rewa news: असामाजिक तत्वों को खदेड़ रही पुलिस

कॉम्बिंग गश्त और पैदल गश्त के दौरान पुलिस ऐसे तत्वों को चिन्हित कर खदेड़ने का काम कर रही है। अमहिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप व्याप्त है, वहीं स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post