Crime news: कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: अपराधियों पर कड़ाई और त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश डिप्टी सीएम सख्त

0
20261013_190410
Spread the love

Crime news: रीवा सम्भाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मध्यप्रदेश प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति

बैठक के दौरान राज्य भर में हाल ही में हुए गंभीर आपराधिक मामलों और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस IG, SP एवं प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर को निर्देश दिया गया कि वे अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर पूरी सख्ती से अमल करें। इसके साथ ही, थानों में लंबित मामलों का त्वरित अनुसंधान कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए।

महिलाओं की सुरक्षा और गश्त बढ़ाने पर जोर

बैठक में महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति बनाने को कहा गया। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने, खुफिया तंत्र को मजबूत करने और डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का रिस्पांस टाइम और कम करने के निर्देश दिए गए।

 

लापरवाही पर मिलेगी सख्त सजा

प्रशासन ने साफ किया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, अपने कर्तव्यों में ढिलाई या लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी। आज की समीक्षा बैठक में रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत, रीवा एसपी गुरुकरण सिंह कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंसी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post