Snjaygandhi hospital: संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों की दबंगई मारपीट का वीडियो वायरल

Snjaygandhi hospital: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है मंनगवा में चाकू बाजी की घटना में घायल युवक को उपचार के लिए कल बीते देर रात संजय गांधी अस्प्ताल लाया गया था जहां 7 नंबर में एडमिट किया गया जिसके बाद परिजनों से डॉक्टरों की कहा सुनी हुई तो डॉक्टर और वहां के सुरक्षा कर्मियों ने जमकर मारपीट शुरू कर दी जिसका वीडियो अस्प्ताल में उपस्थित लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।
विवाद की सूचना पाकर पहुंची देर रात अमहिया पुलिस ने मामले को शांत कराया मगर मामला शांत नहीं हुआ परिजनों में लगातार इस घटना को लेकर आक्रोश हैं परिजनों का आरोप है कि यहां के डॉक्टर अक्सर मरीज व परिजनों के साथ मारपीट पर उतारू होते हैं अगर मरीज व परिजन डॉक्टर से सिर्फ इतना कह दें कि मेरे मरीज उपचार कर दीजिए तो वहां के डॉक्टर आग बबूला होकर मारपीट करने लगते हैं आपको बता दे की पूर्व में भी ऐसी घटनाएं संजय गांधी अस्पताल की उजागर हो चुकी है जहां डाक्टर मरीजों पर हावी होते हैं और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, अस्पताल प्रबंधन अपनी कमियों को दबाने के लिए मीडिया को अस्पताल के अंदर कवरेज करने से वर्जित किया है मगर उसके बाद भी कहीं ना कहीं से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जहां डॉक्टरों को उनकी कमियां जनता के समक्ष दिखाने पर नागवार गुजर रही है तो मरीज पर ही अपनी भड़ास निकालते हैं परिजनों ने यह आरोप लगा दिया और वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि अटेंडर की शिखा को पड़कर खींच रहे हैं वहां के सुरक्षाकर्मी और डॉक्टर इस पर तत्काल ही जिला प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए क्योंकि अस्पताल उपचार के लिए होता है गुंडागर्दी के लिए नहीं अगर जल्द ही संजय गांधी अस्पताल पर एक्शन नहीं लिया गया तो किसी भी दिन बड़ी जनहानि हो सकती है।
