Mp news:  दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल: अफेयर के शक में भिड़ीं महिलाएं

0
20261122_165846
Spread the love

Mp news:  रीवा। जिले के अतरैला बाजार क्षेत्र में शनिवार को दो महिलाओं के बीच हुए विवाद और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पति से कथित अफेयर के आरोप को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और बाजार में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद में शामिल दोनों महिलाएं अतरैला थाना क्षेत्र के गौड़ियार और कसियारी गांव की निवासी बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक महिला द्वारा दूसरी पर अपने पति से संबंध होने का आरोप लगाए जाने के बाद दोनों के बीच तनातनी शुरू हुई थी।

कहासुनी के बाद सड़क पर हुई झड़प

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाजार में पहले दोनों के बीच बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और सड़क पर गिराने की कोशिश करते हुए मारपीट की। घटना के समय वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  Rewa news: अमहिया पुलिस का सख्त एक्शन: थाना प्रभारी मनोज गौतम ने सिरमौर चौराहा और शराब दुकान के पास चलाया कॉम्बिंग गश्त, शराबी हुड़दंगियों को खदेड़ा

पुलिस का बयान

इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि फिलहाल घटना को लेकर थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post