Mp news: उड़नदस्ता बताकर गल्ला व्यापारी से मारपीट व 25 हजार रुपये छीनने का आरोप

0
Screenshot_20261121_211521
Spread the love

Mp news: मऊगंज  जिले के लौर व देवतालाब क्षेत्र में किसान की उपज लेकर जा रहे गल्ला व्यापारी के साथ मारपीट करने और रुपये छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने बैकुंठपुर गल्ला मंडी से जुड़े चार लोगों पर खुद को उड़नदस्ता अधिकारी बताकर वसूली करने, मारपीट करने और जेब से 25 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है।

पलिया दुबान  निवासी व्यापारी अर्जुन दास गुप्ता के अनुसार, वे किसान का गल्ला लेकर जा रहे थे, तभी बिना नंबर प्लेट के चारपहिया वाहन से पहुंचे चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सिद्धार्थ सिंह बघेल, श्यामाकांत द्विवेदी, प्रभात भारती और आनंद मिश्रा ने उन पर पांच गुना टैक्स लगाने की बात कहते हुए 25 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट की और जबरन जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए।

See also  Indian army: अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरू लिखित परीक्षा में चयनित लगभग 3500 उम्मीदवारों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट दस्तावेजों का भी होगा सत्यापन

व्यापारी का यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया और उल्टा उन्हीं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना को लेकर वे पुलिस अधीक्षक, मंडी बोर्ड और आईजी कार्यालय में लिखित शिकायत दे चुके हैं तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम ने मंडी प्रशासन और उड़नदस्ता टीम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि आरोपी बैकुंठपुर मंडी से जुड़े कर्मचारी हैं, तो उन्हें मऊगंज जिले में कार्रवाई करने के लिए किसने अधिकृत किया था और कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट के निजी वाहन का उपयोग क्यों किया गया। फिलहाल पुलिस जांच और संबंधित विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

See also  Viral video: अवैध धंधे का अनोखा जुगाड़ का पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post