Mp news: अपहरण कर युवती दुष्कर्म , आरोपी नागपुर से गिरफ्तार सेमरिया पुलिस की कार्यवाई

Mp news: रीवा जिले में गुमशुदा बच्चों और किशोरियों की सुरक्षित तलाश के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सेमरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के नागपुर से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है, वहीं बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल व उनकी टीम द्वारा की गई।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, फरियादी ने थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेमरिया थाने में अपराध क्रमांक/धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से अपहृता की तलाश तेज की और उसे नागपुर से दस्तयाब किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ और माननीय न्यायालय में कथन दर्ज कराए जाने के बाद मामले में नया मोड़ आया।
कथन के बाद जुड़ी गंभीर धाराएं
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि ग्राम हर्दी निवासी अंकित उर्फ गौरव रावत उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2), 65(1), 87 बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी और कोर्ट में पेशी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित उर्फ गौरव रावत (पिता संतोष प्रसाद रावत, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम हर्दी, थाना सेमरिया, जिला रीवा) बताया तथा अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया, जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, एसआई सुशीला साकेत, एएसआई संतोष कुमार पाण्डेय, आरक्षक मकरध्वज द्विवेदी और म.आर. निशा सिंह परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
