Mp news: कलेक्टर ने 16 आदतन अपराधियों को दिए एक साल तक थाने में हाजिरी के आदेश

0
20261126_201938
Spread the love

Mp news: रीवा  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले के 16 आदतन अपराधियों को एक साल तक निकटवर्ती थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए हैं। इन आदतन अपराधियों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, लोगों को डराने-धमकाने, शराब की अवैध बिक्री, गुण्डागर्दी, कोरेक्स की तस्करी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा लूट सहित भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

 

इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने पर भी इनकी आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आई है। इनके आपराधिक कृत्यों से आमजनता के मन में भय व्याप्त है। लोक शांति को बनाए रखने के लिए 16 अपराधियों को एक साल तक थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के प्रतिवेदन पर राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत की गई है।

See also  Madhyapradesh: रीवा के जवा में अवैध रेत खनन पर कलेक्टर का कड़ा एक्शन: बोले बिना अनुमति एक कंकड़ नहीं निकलेगा, होगी सख्त कार्रवाई"

इस संबंध में जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कुलदीप कुशवाहा उर्फ भोले पिता सुदर्शन प्रसाद कुशवाहा निवासी करहिया नम्बर एक रीवा को थाना चोरहटा में माह के प्रथम सोमवार को हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं।

 

राहुल परौहा उर्फ राहुल द्विवेदी पिता देवमणि द्विवेदी निवासी ग्राम तिघरा को थाना चोरहटा में तथा शेषमणि पटेल उर्फ शेट्टी पिता विश्वनाथ पटेल निवासी ग्राम रीठी को थाना बिछिया में माह के प्रथम सोमवार को हाजिरी के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने श्रवण कुमार माझी पिता छोटेलाल माझी निवासी करहिया नम्बर एक, समित पटेल पिता दयाशंकर पटेल निवासी लखौरीबाग रीवा, रघु तिवारी पिता राजेश्वर तिवारी निवासी ग्राम बहुरीबांध तथा अशोक कुमार रावत पिता रामस्वरूप रावत निवासी ललपा रीवा को एक साल तक हर माह के 15वें दिन थाने में हाजिरी के आदेश दिए हैं। बिपिन यादव पिता रामायण यादव निवासी इटौरा तथा सतीश गुप्ता पिता बद्री गुप्ता निवासी ग्राम चिल्ला को भी हर माह की 15वीं तारीख को थाने में हाजिरी के आदेश दिए गए हैं।

See also  Rewa news: कोरेक्स सिटी’ का पोस्टर थामे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुची युवती रीवा में उठाए नशे और बेरोज़गारी के मुद्दे

 

कलेक्टर ने दीपू सिंह उर्फ शशिधर सिंह पिता अर्जुन सिंह निवासी ग्राम पड़रहा, रजनीश विश्वकर्मा उर्फ जग्गा पिता रामप्रकाश विश्वकर्मा निवासी लक्ष्मणबाग रीवा, अतुल सिंह पटेल पिता महेश सिंह निवासी ग्राम धौचट तथा दिलीप साकेत पिता सुखलाल साकेत निवासी ग्राम छिजवार को एक साल तक प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को थाने में उपस्थिति के आदेश दिए हैं। आशीष सिंह उर्फ सुग्गा पिता राजपति सिंह निवासी ग्राम मदरी तथा कमलेश सोनकर पिता शेषमणि सोनकर को हर माह के प्रथम सोमवार को थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं। वीर विक्रम सिंह पिता अजय सिंह निवासी ग्राम झमूहा को एक साल तक प्रत्येक सोमवार को थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post