मध्यप्रदेश: रीवा में दहला देने वाली वारदात: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौत

0
20261117_180432
Spread the love

मध्यप्रदेश: रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शिक्षक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान सुभाष तिवारी के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे।

सिर में मारी गोली, मौके पर ही तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिक्षक सुभाष तिवारी ने कनपटी पर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। शुरुआती जाँच-पड़ताल में इस खौफनाक कदम के पीछे पारिवारिक कलह और विवाद की बात सामने आ रही है, हालाँकि पुलिस हर एंगल से इसकी तस्दीक कर रही है।

See also  Rewa news: जिला अस्पताल में मोबाइल चोर रंगे हाथ पकड़ाया, आक्रोशित परिजनों ने की धुनाई, पुलिस के हवाले

पुलिस बल और थाना प्रभारी मौके पर

घटना की भनक लगते ही विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेरकर बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के असल कारणों का खुलासा गहन जाँच और फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हो सकेगा। इस वीभत्स घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post