CRIME NEWS: SP बनकर रीवा से DM को किया फोन, फिर  लाश के नाम पर श्रम अधीक्षक से ठगी जानिए कौन है फर्जी IPS

0
20261119_085315
Spread the love

CRIME NEWS: शेखपुरा  जिले के श्रम अधीक्षक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के रीवा निवासी एक साइबर ठग ने खुद को IPS अधिकारी बताकर शेखपुरा के कलेक्टर को फोन किया और सड़क हादसे की झूठी सूचना दी। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संबंधित विभाग को सूचित किया और श्रम अधीक्षक को कॉल करने को कहा, जिसके बाद ठग ने श्रम अधीक्षक को झांसे में लेकर ठगी को अंजाम दिया।

 

रीवा का फर्जी एसपी बनकर शेखपुरा डीएम को किया फोन, शव भेजने के नाम पर श्रम अधीक्षक से 10 हजार की ठगी

साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में मध्य प्रदेश के रीवा का एसपी बनकर एक साइबर शातिर ने शेखपुरा के कलेक्टर शेखर आनंद को फोन किया और सड़क हादसे में शेखपुरा की एक युवती की मौत होने की झूठी सूचना दी। इसके बाद शव को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था के नाम पर श्रम अधीक्षक संजय कुमार चौधरी से 10 हजार रुपये ठग लिए गए।

कैसे रची गई ठगी की साजिश जानकारी के अनुसार, फर्जी एसपी बनकर ठग ने डीएम शेखर आनंद को कॉल कर बताया कि रीवा में हुए सड़क हादसे में शेखपुरा की एक युवती की मौत हो गई है और शव को शेखपुरा भेजने की व्यवस्था की जाए। दूसरे राज्य में किसी बिहारी नागरिक की मौत होने पर शव को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी श्रम विभाग की होती है। इसी प्रावधान के तहत डीएम ने कथित अधिकारी का मोबाइल नंबर श्रम अधीक्षक को देकर आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

See also  Mp news: रीवा संभाग में 1615 नशे के सौदागरों को भेजा गया जेल 

क्यूआर कोड से 10 हजार ट्रांसफर, फिर खुला राज डीएम के निर्देश पर श्रम अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। दूसरी ओर से ठग ने बताया कि शव भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर ली गई है, लेकिन आइस बैग खरीदने के लिए 10 हजार रुपये लगेंगे। उसने भुगतान के लिए एक क्यूआर कोड भेजा, जिस पर श्रम अधीक्षक ने सरकारी जिम्मेदारी समझकर बिना सत्यापन किए 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

रुपये भेजने के बाद जब श्रम अधीक्षक ने मृत युवती की पहचान और अन्य विवरण मांगा तो ठग टालमटोल करने लगा और बाद में कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। अगले दिन फोन उठाने वाले दूसरे शख्स ने खुद को कर्मचारी बताते हुए कहा कि साहब मीटिंग में हैं। इससे श्रम अधीक्षक को संदेह हुआ और उन्होंने साइबर थाने से मोबाइल नंबर की जांच कराई।

See also  Samdariya dakaiti kand: समदरिया होटल डकैती मामला: अदालत का बड़ा फैसला, साक्ष्यों के अभाव में सभी आरोपी दोषमुक्त

एनसीआरबी पोर्टल पर पहले से दर्ज निकला नंबर पुलिस जांच में सामने आया कि ठग द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर पहले से ही ठगी के मामले में एनसीआरबी  के पोर्टल पर दर्ज है। इसके बाद श्रम अधीक्षक ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। साइबर डीएसपी लव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपी की पहचान और राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

 

डीएम शेखर आनंद ने प्रशानिक सफर

11 मार्च 1987 को जन्मे और IIT खड़गपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक शेखर आनंद बिहार कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने 10 दिसंबर 2025 को शेखपुरा के डीएम का पद संभाला। इससे पहले वे रोहतास में डीडीसी और 25 जनवरी 2024 से नालंदा नगर आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां स्मार्ट सिटी और स्वच्छता से जुड़े कार्यों के लिए उनकी सराहना हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post