Crime news:सब्जी मंडी में सट्टा किंग गिरफ्तार , नकदी व पर्चियां जब्त, सब्जी मंडी परिसर बना था अड्डा

0
20261125_104308
Spread the love

Crime news:रीवा शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां और करीब 1,800 रुपये नकद जब्त किए हैं।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा अवैध रूप से सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने शाम करीब 5 बजे गुड़हाई बाजार के पीछे स्थित मुख्य सब्जी मंडी इलाके में दबिश दी। घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से सनी यादव और प्रशांत यादव को सट्टा पर्ची काटते हुए पकड़ लिया।

पुलिस ने गवाहों के समक्ष

आरोपियों के पास से सट्टा पर्चियां और नकदी रकम जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि शहर के कई इलाकों में सट्टा पर्ची काटने का अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

See also  Crime: रीवा में सनसनीखेज : "बरदहा घाटी" में लहूलुहान मिला "शिक्षक" का शव, हत्या की आशंका पर परिजनों और छात्रों ने किया चक्काजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post