Mp news; कलेक्टर ने पाँच आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

1
IMG_8d0e9205-498b-49dd-8001-89970457720f
Spread the love

Mp news;  रीवा 25 नवम्बर 2026. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिये हैं। इन सभी अपराधियों को रीवा सहित मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना एवं मैहर जिलों के राजस्व सीमाओं से एक साल की अवधि के लिए जिले से बाहर करने के आदेश दिए हैं। आदतन अपराधी के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने, मारपीट, चोरी, छेड़छाड़ और आम जनता में दहशत फैलाने जैसे अपराध विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जिले में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरन सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर का आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1)(क) तथा धारा 5(ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अपराधियों को आदेश प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर रीवा एवं अन्य पांच जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए बाहर करने के आदेश दिए हैं। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के आरोपी इस अवधि में इन जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं करेगा। यदि आरोपी द्वारा इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कलेक्टर ने बालराम कुशवाहा पिता चन्द्रभान कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी रीवा, दीपनारायण मिश्रा पिता स्व. विश्वनाथ मिश्रा निवासी ग्राम रायपुर तथा संजय केवट पिता अशोक केवट आयु 22 वर्ष निवासी ग्राम बैजनाथ बुढ़हान टोला को जिला बदर के आदेश दिए गये हैं। कलेक्टर ने अशोक केवट ऊर्फ जोक्का पिता रामलाल केवट आयु 46 वर्ष निवासी ग्राम बैजनाथ बुरहान टोला तथा शक्तिसिंह पिता लल्लू सिंह आयु 23 वर्ष निवासी ग्राम रिमारी को भी जिला बदर के आदेश दिए हैं। इन अपराधियों की असामाजिक गतिविधियों तथा अपराधिककृत्यों से आमजनता के मन में भय व्याप्त होने एवं लोकशांति को खतरा होने के कारण यह कार्यवाही की गई है।

See also  मध्य प्रदेश: अमहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 कार्टून अवैध पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल जब्त

1 thought on “Mp news; कलेक्टर ने पाँच आदतन अपराधियों को किया जिला बदर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post