Goldan baba: प्रतापगढ़ के कुंडा में 7 किलो सोना पहनकर पहुंचे ‘गोल्डनमैन ऑफ बिहार’, गोल्डन बुलेट और राजसी अंदाज ने खींचा सबका ध्यान

Goldan baba: प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले स्थित कुंडा में इन दिनों भव्य श्रीराम कथा की धूम मची हुई है। राजा भैया द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुना रहे हैं, जिसमें शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु और दिग्गज हस्तियां पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले प्रेम सिंह, जिन्हें देशभर में ‘गोल्डनमैन ऑफ बिहार’ के नाम से जाना जाता है, अपने अनोखे और राजसी अंदाज के साथ कथा पंडाल में आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गए।
सवा छह किलो सोने से लदे दिखे प्रेम सिंह पेशे से किसान प्रेम सिंह जब बुधवार को बेंती स्थित कथा स्थल पर पहुंचे, तो हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। गले में एक के ऊपर एक लदी सोने की मोटी चेन, हाथों में भारी कड़े और उंगलियों में सोने की अंगूठियों ने पूरे पंडाल का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रेम सिंह ने बताया कि वे आमतौर पर करीब सात किलो सोना पहनते हैं, लेकिन इस बार लंबा सफर तय करके कुंडा आने के कारण उन्होंने थोड़ा कम वजन पहना है—इसके बावजूद उनके शरीर पर सवा छह किलो से अधिक के सोने के गहने मौजूद थे। उन्हें देखते ही वहां मौजूद लोगों में सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की होड़ लग गई।
24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड बुलेट बनी चर्चा का विषय प्रेम सिंह का सोने के प्रति लगाव सिर्फ गहनों तक ही सीमित नहीं है। उनके साथ उनकी खास बुलेट बाइक भी मौजूद थी, जिस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी हुई है। सुनहरे रंग में चमकती यह बुलेट और सिर से पांव तक सोने से सजे प्रेम सिंह की जोड़ी सोशल मीडिया से लेकर कथा स्थल तक चर्चा का विषय बनी रही।
धीरेंद्र शास्त्री और राजा भैया से की मुलाकात रामकथा के दौरान प्रेम सिंह ने मंच पर पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजक राजा भैया से भी भेंट की और मंच पर कुछ समय बिताया। खेती-किसानी जैसे साधारण पेशे से जुड़े होने के बावजूद प्रेम सिंह का यह अनूठा शौक उन्हें पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाता है, जिसकी झलक कुंडा की इस ऐतिहासिक रामकथा में भी देखने को मिली।
