Mp news: रीवा के जवा थाने के साये में चल रहा अंधाधुंध अवैध रेत का खेल: नदियों का सीना चीर रहीं मशीनें, मूकदर्शक बनी पुलिस और खनन विभाग

0
20261117_203751
Spread the love

Mp news: रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत नदियों के अस्तित्व को समाप्त करने वाला अवैध खनन का काला कारोबार बेखौफ जारी है।
प्राकृतिक संपदाओं को लूटने के लिए माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पर्यावरण और नियमों को ताक पर रखकर सरेआम मशीनों और नावों के जरिए नदियों का सीना चीर रहे हैं। तराई क्षेत्र के कई प्रमुख घाटों पर अवैध बालू का यह अवैध कारोबार जोरों पर है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार खनिज और स्थानीय पुलिस गहरी नींद में सोए हुए हैं।

इन घाटों पर चल रहा अंधाधुंध अवैध खनन

 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख घाट इस समय अवैध खनन का मुख्य अड्डा बन चुके हैं:
पथरौड़ा घाट, इटाव, बराह, गाढ़ा 138
इन सभी घाटों पर बालू माफियाओं द्वारा बेखौफ होकर मशीनों और नदियों के बीच नाव लगाकर अंधाधुंध रेत निकाली जा रही है। हालात यह हैं कि लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदियां दलदल में तब्दील होती जा रही हैं, जिससे जलीय जीव-जंतुओं के साथ-साथ आसपास का पूरा पारिस्थितिकी तंत्र खतरे में पड़ गया है।

See also  Criket news: वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक तूफान: 53 गेंदों में जड़े 204 रन, 28 छक्के लगाकर रचा कीर्तिमान

पुलिस और माइनिंग विभाग की भूमिका पर उठ रहे बड़े सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस गैरकानूनी कृत्य की भनक क्या स्थानीय पुलिस और खनिज विभाग को नहीं है? स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध कारोबार बिना प्रशासनिक संरक्षण के संभव ही नहीं है। सूत्रों का यह भी दावा है कि इस पूरे खेल को संचालित करने के लिए सिस्टम के भीतर ही सेटिंग का जाल बिछा हुआ है।

धरती का सीना चीर रहे माफिया,
पर्यावरण को अपूरणीय क्षति

रेत माफियाओं की जेसीबी मशीनें और नावें दिन-रात नदी की धाराओं और तटों को छलनी कर रही हैं। क्षमता से अधिक बालू निकाले जाने के कारण नदियां अपना प्राकृतिक स्वरूप खोती जा रही हैं और आने वाले समय में भीषण जल संकट की आहट भी सुनाई देने लगी है। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारी कागजी खानापूर्ति कर अपनी आंखें मूदे बैठे हैं।

See also  Mp: कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का बड़ा एक्शन.... पहुंच गए अस्पताल फिर क्या...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post