Mp news: सड़क सुरक्षा पर सवाल: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, लाइव वीडियो आया सामने हालत गंभीर; परिजनों में आक्रोश

0
20261116_144705
Spread the love

Mp news: रीवा जिले में तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही आए दिन बेकसूर लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। ताजा मामला औघड़दास आश्रम के पास जेपी रोड का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक यूपी 91 टी 3960 ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी और महिला के ऊपर ट्रक चढ़ाकर चालक मौके से फरार हो गया था इस दर्दनाक हादसे में घायल महिला की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला पूजा सेन अपने पति विवेक सेन के साथ स्कूटी पर सवार होकर चिरहुला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जब महिला सड़क पर गिर पड़ी, तो बेरहम चालक ट्रक रोकने के बजाय उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया।

See also  NDPS एक्ट की धारा 8,21,22 एवं 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम में बनाए गए आरोपी रामदरश पटेल को न्यायालय ने किया दोषमुक्त

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है और पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रशासन की लाचारी और स्थानीय लोगों का गुस्सा

स्थानीय निवासी मनीष परौहा ने बताया कि जेपी रोड और बाईपास क्षेत्र में आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि इलाके में ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगा हुआ है, इसके बावजूद भारी वाहन धड़ल्ले से शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए न तो वहां पुलिस बल तैनात रहता है और न ही प्रशासन इस ओर कोई ध्यान देता है। कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक अन्य हादसा हुआ था, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सुस्ती के कारण भारी वाहनों की अवैध आवाजाही पर रोक नहीं लग पा रही है।

See also  Mp news: रीवा सोहागी पहाड़ की चढ़ाई पर चलती बोलेरो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर खाक; बाल-बाल बचे लोग

कार्रवाई की मांग

परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ‘नो एंट्री’ नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह के दर्दनाक हादसे का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post