Mp news: भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की नेम प्लेट से नाम हटाने का मामला गरमाया, जनपद सदस्य कमला साकेत ने लगाया षड्यंत्र का आरोप

0
20261115_101332
Spread the love

Mp news: रीवा: जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के मनकहरी गांव में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की नेम प्लेट से नाम हटाने का मामला गरमाया, जनपद सदस्य कमला साकेत ने लगाया षड्यंत्र का आरोप, रीवा जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकहरी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की नेम प्लेट से जनप्रतिनिधि का नाम हटाए जाने को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। जनपद पंचायत वार्ड क्र. 1 की सदस्य कमला साकेत ने विरोधियों पर राजनीतिक द्वेष और षड्यंत्र के तहत उनका नाम नेम प्लेट से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय प्रशासन, थाना प्रभारी और एसडीएम को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आइए जानते है क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी अनुसार, ग्राम पंचायत मनकहरी में वर्ष 2020 में बहुजन समाज पार्टी के माध्यम और स्थानीय सहयोग से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसमें क्षेत्र की जनपद सदस्य कमला साकेत सहित अन्य लोगों के नाम अंकित थे।

See also  Rewa news; स्वामित्व योजना के भू अधिकार पत्रों के पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर

जनपद सदस्य कमला साकेत का आरोप है कि विरोधी लोग उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और राजनीतिक रूप से नीचा दिखाने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं। आरोप है कि इससे पहले भी 2 जुलाई 2026 को नेम प्लेट और प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। उस समय थाना प्रभारी द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि नेम प्लेट पर जो नाम पहले से अंकित हैं, वे यथावत रहेंगे और प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

नया विवाद और कार्यक्रम को लेकर नाराजगी

आरोप है कि गांव में आयोजित होने वाले एक आगामी कार्यक्रम के बहाने उनकी अनदेखी करते हुए नेम प्लेट से उनका नाम चुपचाप हटवा दिया गया है। जनपद सदस्य का कहना है कि वह उसी ग्राम पंचायत की मूल निवासी हैं और वर्तमान में क्षेत्र से निर्वाचित जनपद सदस्य हैं, इसके बावजूद इस प्रकार की ओछी हरकत करना उनके सामाजिक और राजनीतिक कद को ठेस पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, नेम प्लेट पर उनका नाम पुनः यथावत रूप से अंकित करवाया जाए, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार का सामाजिक विवाद न बढ़े।

See also  Crime news: अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर मिलेगी दो लाख तक की सहायता राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post